नई दिल्ली, मार्च 25 -- साल 1987 में एक फिल्म आई थी कर्मा। फिल्म को सुभास घई ने बनाया था। देशभक्ति पर बेस्ड इस फिल्म में दिलीप कुमार, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, नूतन जैसे जबरदस्त एक्टर्स ने काम किया था। शानदार कास्ट और एक ऐसी कहानी जिसे स्क्रीन पर देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती थी। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस के अलावा एक और खासियत थी जिसने फिल्म को सुपरहिट बनाने में कसर नहीं छोड़ी। वो खासियत थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के साथ गीतकार आनंद बक्शी का जुड़ जाना। इस तिकड़ी ने कई शानदार गाने बनाए और जब ये कर्मा के लिए साथ आए तो जैसे कमाल हो गया। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे लेकिन एक गाना जिसने मन में देशभक्ति के भाव को जगह दी।एक गाना जिसने आत्मा को सुकून पहुंचाया फिल्म कर्मा के वैसे तो सभी ...