दिल तो पागल है में क्यों करिश्मा कपूर का किरदार करने से कई हिरोइन ने किया था मना, बोलीं- माधुरी के साथ.
नई दिल्ली, जून 16 -- माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। हाल ही में दोनों के अपने-अपने प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए हैं। माधुरी की मां बहन फिल्म आई है तो करिश्मा ने लंबे ब्रेक के बाद सीरीज ब्राउन से वापसी की है। करिश्मा और माधुरी ने साथ में फिल्म दिल तो पागल है में काम किया था जो 1997 में रिलीज हुई थी। अब सालों बाद करिश्मा ने बताया कि क्यों उस फिल्म में उनके रोल को सब एक्ट्रेस रिजेक्ट कर रही थीं।कोई उनके साथ डांस फेस ऑफ नहीं चाहता था इंडिया टुडे से बात करते हुए करिश्मा ने कहा, 'जब दिल तो पागल है बनाई जा रही थी, कोई एक्ट्रेस माधुरी के अपोजिट काम नहीं करना चाहती थी। कोई उनके साथ डांस नहीं करना चाहती थी या उनके साथ डांस फेस ऑफ नहीं करना चाहती थी।' यह भी पढ़ें- गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने में है ब्लंडर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.