नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई फॉर्च्यूनर का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर के फीचर्स को लेकर ग्राहक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में नई फॉर्च्यूनर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे इस एसयूवी के बारे में कुछ और डीटेल्स सामने आई है। इन्हीं के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि नई फॉर्च्यूनर में आपको क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में।नए हेडलैंप्स स्पाई शॉट्स से कन्फर्म हो गया है कि नई फॉर्च्यूनर का फ्रंट डिजाइन हाइलक्स जैसा होगा। यह पहले से ज्यादा शार्प, मॉडर्न और अग्रेसिव दिखेगी। इसमें पतले, ऐंगुलर हेडलैंप्स और आकर्षक डीआरएल होंगे। नए मॉडल में हेडलाइट्स को शायद एक एप्लिक से जोड़ा जाएगा। हाइलक्स में इस पर 'टोयोटा' लिखा होता है। फॉर्च्यूनर में भी इसी तरह का डिजाइन देखने को मिल सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.