नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- फिल्म: नुक्कड़ नाटक डायरेक्टर:तन्मय शेखर कहां देखें: नेटफ्लिक्स IMDb रेटिंग: 6.4/10 नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को 1 घंटे 48 मिनट की एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म का नाम है 'नुक्कड़ नाटक'। 'नुक्कड़ नाटक' एक ऐसी फिल्म है जो गरीबी, पढ़ाई-लिखाई और एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) जैसे मुद्दों पर बात की है। जब आप फिल्म को देखेंगे तो पाएंगे फिल्म को बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं बनाया गया है। ये एक साधारण से सेटअप में कही गई कहानी है। यही साधारण सा सेटअप फिल्म को और खास बनाता है। 'नुक्कड़ नाटक' सामाजिक मुद्दों पर तो बात करती है, लेकिन इसी के साथ फिल्म दो बिल्कुल अलग पर्सनालिटीज की दोस्ती को भी बखूबी दिखाती है।क्या है नुक्कड़ नाटक का प्लॉट? 'नुक्कड़ नाटक' के प्लॉट की बात करें तो ये दो दोस्तों, मौलश्री और शिवांग की दोस्ती और ...