बरेली, मार्च 6 -- होली के पावन पर्व पर आठ दशक से अधिक पुराने होली मिलन समारोह का आयोजन जीआरएम के मैदान में बुधवार को दी हिन्दू सोशल सर्विस ट्रस्ट की तरफ से किया गया। सियासत की बिसात पर राजनैतिक विरोधी होली मिलन समारोह में दिल खोलकर एक-दूसरे से गले मिले। होली की बधाई दी और गुझिया-मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। मैदान में राजनैतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों के पंडाल सजे। होली मिलन समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। आयोजन समिति की तरफ से मेला संयोजक राजेश अग्रवाल जौली समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मेले में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता प्रशांत पटेल समेत अन्य लोग भाजपा के पंडाल पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.