लखनऊ, मार्च 15 -- श्री सत्य साई सेवा संगठन उप्र. और श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल अहमदाबाद व राजकोट की ओर से हृदय रोग निदान शिविर आशियाना चांसलर क्लब में लगा। शिविर में हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, गुजरात साई हार्ट अस्पताल के निदेशक डॉ. मनोज भीमानी, बाल रोग डॉ. विजय अग्रवाल, संस्था से सचिन नेब, धनंजय शर्मा, अजय कपूर आदि रहे। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। बिना ऑनलाइन वाले करीब 1000 लोग शिविर में पहुंचे और जांच व निशुल्क परामर्श आदि प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.