पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अर्न्तगत जन्मजात गंभीर बच्चों को चिन्हित कर उपचार की सेवा प्रदान की जाती है। इस निमित्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में नियमित रूप से स्क्रीनिंग का काम चलाया जाता है। अभी जिले में 133 बच्चे हृदय में छेद वाले चिन्हित किए गए। इनमें से 65 जरूरतमंद बच्चों का हाइयर सेंटर भेज कर ऑपरेशन की सुविधा का लाभ प्रदान किया गया। अभी लगभग 11 बच्चे वेटिंग में है। इन बच्चों का भी समय पर ऑपरेशन की सुविधा का लाभ मिलेगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताते हैं कि जिले के सभी प्रखंड में आरबीएसके की टीम गंभीर बीमारी वाले मसलन दिल में छेद समेत अन्य टेढ़े मेढ़े पैर समेत कई अन्य परेशानी व...