नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आजकल कम उम्र के लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण परेशान हो रहे हैं। फिटनेस पर खूब ध्यान देने वाले लोग भी हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण परेशान हो रहे हैं। दरअसल, धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और अन्य पदार्थों के जमा होने की वजह से नसें ब्लॉक हो जाती हैं और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खून की नसों को हेल्दी रखने के साथ ही साफ रखना बहुत जरूरी है। जब नसें साफ रहती हैं तो खून शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है, जिसकी वजह से किसी गंभीर समस्या के होने का खतरा कम हो जाता है। इंस्टाग्राम पर कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने 5 चीजें बताई हैं जिन्हें अपनाकर आप खून की नसें साफ रख सकते हैं।1) कभी स्मोकिंग न करें धूम्रपान आपके शरीर के लिए सबसे खतरनाक आदतों में से एक है। सिगरेट, वे...