प्रयागराज, मई 4 -- फनकार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से रविवार को जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल के रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में संगीत संध्या आयोजित की गयी। संगीतकार एसडी बर्मन और आरडी बर्मन को समर्पित आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिन्हा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निशीथ वर्मा, डॉ. विभा मिश्रा और शंकर चटर्जी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्योति श्रीवास्तव के भजन बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया... से शुरुआत हुई। उसके बाद डॉ. पीके सिन्हा ने गीत कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो क्या कहना है, क्या सुनना है... को आवाज देकर वाहवाही लूटी। यह भी पढ़ें- गायन-वादन-नृत्य से अर्पित की संगीतांजलि ध्रुव श्रीवास्तव ने रात कली एक ख्वाब में..., शोभा ...