दिल का दौरा पड़ने से भाजपा नेता का निधन
गंगापार, मई 16 -- गंगा स्नान कर घर लौट रहे भाजपा नेता कठौली गांव निवासी 65 वर्षीय मिथिलेश अवस्थी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार जैसे ही शुभचिन्तकों को हुआ घर पर मजमा लग गया। कुछ देर तक शव रखने के बाद परिजन गंगाघाट छतवा ले गए, अन्तिम संस्कार कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके मित्र व परिवार के लोग शामिल रहे। दिवंगत के मित्र ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि दो दिन पहले वह पकरी सेवार गंगाघाट पर स्नान करने गए थे, घर के लिए चले तो सीने में दर्द होने लगा। सुबह दस बजे के लगभग उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.