बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता खेत में काम कर रहे किसान को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। छतरपुर जिला के बरूआ गांव निवासी 55वर्षीय रामकरन पुत्र महादेव अपने बहनोई बच्चा यादव के यहां देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में रहता था। वही पर किसानी करता था। शनिवार की दोपहर वह खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के भाजे गा्रम प्रधान तुलसी राम का कहना है कि रामकरन अपने बहनोई के यहां रहता था। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.