गंगापार, अप्रैल 29 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। करिया खुर्द लोटना गांव निवासी 56 वर्षीय राधेश्यामकी मंगलवार देर रात्रि दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राधेश्याम विकासखंड शंकरगढ़ में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह मंगलवार को ड्यूटी से शाम को घर लौटे। देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए परंतु डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उनको स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना पर ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...