नई दिल्ली, जून 2 -- दिव्या भारती की फिल्म दिल का क्या कसूर याद है? 1992 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक थी। इसके गाने सुपर-डुपर हिट थे। फिल्म के हीरो पृथ्वी वजीर उन दिनों नैशनल क्रश बनकर छा गए थे। वह अचानक कहां चले गए ज्यादातर लोगों को खबर नहीं। रीसेंटली उनकी कुछ रील्स सोशल मीडिया पर दिखीं। इसमें वह रीसेंटली राहुल रॉय के साथ रील बनाने पर चर्चा में आई कॉन्टेंट क्रिएटर के साथ दिखे। अब लोग फिर से उनसे जुड़ी जानकारी खंगाल रहे हैं। आपका पता है कैसे एक कॉन्ट्रैक्ट ने उनका करियर तबाह कर दिया?पृथ्वी के साथ वनिता की रील दिल का कसूर के एक्टर पृथ्वी वजीर की रील्स वायरल हैं। वह कॉन्टेंट क्रिएटर वनिता घाडगे के साथ अपने पुराने गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। ये वही वनिता हैं जो राहुल रॉय के साथ रील बनाकर चर्चा में आई थीं। एक रील में पृथ्वी वन...