नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वेलेंटाइन वीक का सातवां दिन, यानी 'हग डे', सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि दिल में छिपी भावनाओं को बिना कहे जाहिर करने का सबसे खूबसूरत जरिया भी होता है। एक जादू की झप्पी में वो ताकत होती है जो हजार शब्दों के बोझ को हल्का करके बिखरे हुए रिश्तों को फिर से समेट लेती है। हालांकि किसी को गले लगाना अक्सर एक कैजुअल मुलाकात या रस्म मान लिया जाता है, लेकिन विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों मानते हैं कि गले मिलना तन और मन, दोनों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। जब हम किसी को पूरे दिल से गले लगाते हैं, तो वह सिर्फ दो शरीरों का मिलन नहीं, बल्कि सुकून और भरोसे का एक ऐसा लेन-देन होता है जो तनाव को पल भर में गायब कर सकता है। सीके बिरला अस्पताल की आंतरिक चिकित्सक डॉ. मनीषा अरोरा कहती हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब किसी न किसी तनाव से...