नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली में बीते एक हफ्ते से जारी गर्मी के बाद रविवार को सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। रफी मार्ग और चिराग दिल्ली जैसे कई इलाकों में हुई इस बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दो दिन बाद फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी जा सकती है।कल तेज हवाएं, छाए रहेंगे बदरा मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.