दिल्ली, मार्च 19 -- Delhi Weather: आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। अब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं को लेकर 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोगों को बिजली के तारों, खिड़कियों और बिजली के खंभों के पास ना खड़े होने की अपील की है। आइए जानते हैं पूरे दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अभी तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन को बाधित किया है और बिजली नेटवर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.