नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर को आई झमाझम बारिश ने वीकेंड पर मौसम को मस्त बना दिया है। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी जोरदार बारिश हुई। इससे कुछ जगह सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले पूरी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद कुछ हिस्सों में ऑरेंज और कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट में बदल दिया गया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इसे फिर से बदलकर पूरी दिल्ली में आंधी और तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। आईएमडी ने के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली उत्तर-पश्चिमी दिल्ली,...