दिल्ली-NCR में वियतनामी EV कैब की एंट्री, 1,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली एनसीआर के लोगों लिए अब कैब सर्विस का एक और विकल्प आ गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम की मोबिलिटी कंपनी ग्रीन एसएम ऐप आधारित एक हजार इलेक्ट्रिक टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस के बाद अब भारत की सड़कों पर भी इस कंपनी की कैब दौड़ती नजर आएंगी। शुरुआती चरण में दिल्ली एनसीआर के प्रमुख इलाकों में ही इसकी सुविधा दी जाएगी। बाद में मांग को देखते हुए इसे विस्तार करने की योजना है। कंपनी भारत में 10 हजार ईवी कैब उतारना चाहती है। इसका मकसद पिछले साल ब्लूस्मार्ट के बंद होने के बाद प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की जो जगह खाली हुई है, ग्रीन एसएम कंपनी, अब उसी जगह को भरना चाहती है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.