दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई जगह आंधी-बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली, जून 4 -- Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौमस ने दोपहर में करवट ले ली। कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तो तेज हवाएं भी चलीं। कई जगह आंशिक रूप से बाद छाए हुए हैं। दिल्ली में आज और कल और परसों भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। नोएडा में भी तेज हवाएं चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नोएडा में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही शहर में इस दौरान एक या दो बार गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है दिल्ली में बीते एक-दो दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी मगर अब मौसम के करवट लेने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भारत में मानसून का आगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.