नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है। हालिया बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में रहा। फरीदाबाद में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। इस अचानक बढ़ी ठंड चौंकाया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की ठंड और कोहरा बना रह सकता है। सोमवार को एकबार फिर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।फरीदाबाद में कोहरे की चादर बारिश के बाद फरीदाबाद में शनिवार को घना कोहरा छा गया। कुछ जगहों पर सड़क पर दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर रह गई। ठंड बढ़ने के कारण घरों में कूलर, पंखे और एसी बंद हो गए हैं, वहीं लोगों ने एक बार फिर स्वेटर, जर्सी...