नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली-NCR बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे उमस बढ़ गई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रविवार को लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कुल मिलाकर दिल्ली मौसम के दो बड़े बदलावों 'उमस और खराब एक्यूआई' का सामना कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगे भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को आसमान में हल्के ब...