नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही करवा चौथ पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है जिससे चांद दिखने में दिक्कत हो सकती है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट तक उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि सेंट्रल दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम के लिए शाम 6 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।अगले 7 दिनों तक...