नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली और NCR के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। दिल्ली के मौसम में रविवार से बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी हो गई। दोपहर के समय कड़ी धूप रही। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते हवा में नमी अभी भी बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.