नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दिल्ली में बुधवार को बूंदाबांदी के चलते फिर से ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में लगभग दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। इसके चलते ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मंगलवार की तुलना में अधिकतम पारा 9.8 डिग्री कम रहा।एनसीआर में भी परा गिरा नोएडा में बारिश से अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पांच डिग्री कम है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पारा छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.