नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, गुरुवार का दिन होने चलते लोगों को काम पर जाने और बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में कई जगह गलियों और सड़कों पर जलभराव होने की भी खबर आ रही है। दिल्ली में कुछ इलाकों में बुधवार देर रात को भी बारिश हुई थी। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।गुरुग्राम में तेज हवा संग आई बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत गुरुग्राम में भी गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ हुई वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रात से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण उमस बनी रही। सुबह तक भी मौस...