नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी सहित एनसीआर के कई शहरों में सुबह में बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग ने कई इलाकों में दिन के दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान लगाते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। शुक्रवार सुबह के समय दिल्ली में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों, मध्य दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जैसे इलाकों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम की जानकारी से अपडेट रहने की सलाह दी है। विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है।पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.