नई दिल्ली, जून 4 -- Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौमस ने दोपहर में करवट ले ली। कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तो तेज हवाएं भी चलीं। कई जगह आंशिक रूप से बाद छाए हुए हैं। दिल्ली में आज और कल और परसों भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। नोएडा में भी तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं गाजियाबाद में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हुई है। काली घटा के कारण लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नोएडा में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही शहर में इस दौरान एक या दो बार गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है दिल्ली में बीते एक-दो दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी मगर अब मौसम के करवट लेने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बढ़...