पीटीआई, अप्रैल 17 -- दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने एकबार फिर करवट ली है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है तो वहीं फरीदाबाद और नोएडा में भी हल्की बारिश हुई। वहीं गाजियाबाद में तेज आंधी चली। मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग की ओर से हल्की बारिश के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की गई थी कि दोपहर बाद शहर के कुछ अलग-थलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंच सकता है साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। जबकि अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.