नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान में थोड़ा बदलाव किया है। IMD ने दिल्ली में अब दो दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। पहले तीन दिन लू चलने की आंशका जताई गई थी। मौसम विभाग ने अब 24 और 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिनों के लिए गर्मी के और बढ़ने का अनुमान जताया है। तेज पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से गर्मी और तेज होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है। कभी कभी हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान...