नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर आगे भी बना रहेगा। वीरवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से तीन दिन लगातार बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दौरान एक दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दशहरे के दिन दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात साढ़े आठ बजे तक 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभवना है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.