दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश, तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि लोगों को एक बार फिर जलभराव और जाम में फंसने का डर सता रहा है। शुक्रवार को कुछ देर की बारिश में ही दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया था। यहां तक की दिल्ली एयरपोर्ट भी इसकी चपेट में आ गया और पानी एयरपोर्ट के अंदर तक चला गया। सड़कों पर भी गाड़ियां जलभराव के बीच रेंगती नजर आईं। इस बीच आज फिर सुबह से जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है। इसके बाद दोपहर को भी गरज-चमक के साथ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.