नई दिल्ली, जनवरी 26 -- दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हवा काफी साफ रही। हालांकि, करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड का एहसास बरकरार रखा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गणतंत्र दिवस पर राजधानी में आसमान साफ ​​था। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।30 से 50 KM की रफ्तार से तेज हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 27 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। दिनभर में कई बार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आंधी-तूफा...