नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जाड़े के मौसम में होने वाले प्रदूषण का असर खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ने वाला है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नवंबर और दिसंबर में स्कूलों में शारीरिक खेल गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करने की सलाह दी है। राजधानी समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में ही नवंबर और दिसंबर के महीने में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती रही है। इस दौरान प्रदूषण के चलते स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थाओं को भी बंद करने की नौबत आती रही है।पिछले साल कोर्ट ने स्थगित करने के आदेश दिए थे पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान नवंबर और दिसंबर के दौरान होने खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने को कहा था। इसके बाद आयोग की ओर से 19 नवंबर को इस संबंध ...