नई दिल्ली, मार्च 31 -- Delhi NCR Mausam and Rain Update: दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम काफी सुहावना और खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। फरीदाबाद में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप और गर्मी के बीच दोपहर करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी चलने के कुछ देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। आंधी और बूंदबांदी शुरू होने के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.