नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Delhi Weather Today : राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का रुख बदला हुआ सा है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिए भी दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.