नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Greater Noida-Delhi sleeper bus gang rape: दिल्ली-NCR में चलती स्लीपर बस में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप कांड ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में बस और रास्ते दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था में चूक की बात सामने आई हैं। उदाहरण के तौर पर सड़कों पर चेकप्वाइंट और पुलिस का न होना। इसी तरह बस में परदे लगे होना या फिर सीसीटीवी का काम न करना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की। इस 43 किलोमीटर के रास्ते में अगर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होती, तो क्या ऐसी नौबत आती? घटना के बाद बस और रास्ते पर सुरक्षा से जुड़ी 7 खामियां सामने आई हैं।1. 43 किलोमीटर म...