दिल्ली-NCR में दोपहर बाद तेज बारिश, 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी; ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली, जून 16 -- Delhi Rain Today: पूरे दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ घंटे गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह भी हल्की बारिश हुई थी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि आज दोपहर बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेघ गर्जन और 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम से गंभीर आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। यह बारिश मध्य पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण संभव है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.