नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, गुरुवार का दिन होने चलते लोगों को काम पर जाने और बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में आज इंडिया गेट, मयूर विहार, चाणक्यपुरी, सफदर हाशमी रोड, महात्मा गांधी मार्ग, जंतर-मंतर, पंडित पंत मार्ग, सीमापुरी समेत कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों से बारिश की खबरें मिलीं। वहीं जिन इलाकों में अभी बारिश नहीं हुई वहां काले-घने बादलों और तेज हवाओं ने पिछले कुछ दिनों से बनी गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई। बारिश के कारण पूरे एनसीआर के तापमान में भी काफी गिरावट आई। इस बीच कई जगहों से निचले इलाकों क...