नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार रात को गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली-NCR में ऐसा मौसम क्यों? मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव के प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने सोमवार को ही मंगलवार और बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। तेज और सर्द हवाओं के साथ बारिश के साथ ही मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.