नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- GRAP-1 implemented in Delhi NCR: सर्दियों के करीब आते ही दिल्ली की हवा जहरीली होने लगी है। इससे निपटने के लिए GRAP-1 लगाया गया है, ताकि राजधानी की हवा से प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके। ये आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी किया गया है। GRAP-1 लागू करने के लिए इलाके का AQI 201 से लेकर 300 के बीच होना चाहिए। आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे राजधानी में AQI 233 दर्ज किया गया था। इसे खराब कैटेगरी में रखा जाता है। जानिए इस दौरान राजधानी में क्या-क्या पाबंदियां रहेंगीं।तेजी से जहरीली हो रही हवा AQI बढ़कर पहुंचा 244 NCR के इलाकों में AQI तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 20 अक्टूबर को 179 ('मॉडरेट' कैटेगरी) दर्ज किया गया था। लेकिन उसमें तेजी से बढ़ो...