नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Delhi Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना एक कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होता जा रहा है। इसकी वजह से अगले 48 घंटों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है। इस वेदर सिस्टम का असर; तमिलनाडु, केरल, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों पर देखा जाएगा। दिल्ली के साथ एनसीआर पर इस वेदर सिस्टम का कोई असर नहीं देखा जाएगा। दिल्ली-NCR में दो दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।तापमान में देखी जाएगी बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते यानी 28 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 23 और 24 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दिन के वक्त हवा की रफ्तार में तेजी नहीं देखी जाएगी। दोनों ...