नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- दिल्ली-एनसीआर में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। ताजा रिपोर्ट में से पता चला है कि यहां 10 में से 8 लोग मोटापे का शिकार हैं। रुटीन हेल्थ चेकअप कराने वाले लोगों में से 17% डायबटीज के शिकार, 19% हाई ब्लड प्रेशर के शिकार, 23% में खून की कमी पाई गई है। वहीं सबसे ज्यादा लोग मोटापा से पीड़ित पाए गए, 81 प्रतिशत। एक निजी अस्पताल समूह की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।इस अस्पताल ने जारी की रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इन नतीजों से यह साफ होता है कि बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए खास योजनाएं बनानी होंगी और समुदाय स्तर पर ज्यादा मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। यह आंकड़े अपोलो हॉस्पिटल्स द्वारा किए गए एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य मूल्यांकन का हिस्सा है, जिसमें कई शहरों में निवारक जांच का विश...