दिल्ली-NCR में कल भी आंधी-बारिश; 6 जून तक किस दिन कैसा मौसम? पूरे हफ्ते का अपडेट
नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली-NCR में मौसम के इस हफ्ते सुहावना रहने की संभावना है। जून के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज धूल भरी आंधी, बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे दिल्ली में इस हफ्ते यानी 7 दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंधी बारिश से रातें फिलहाल सुकून भरी हो गई हैं। आंधी बारिश के चलते तापमान में गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली सामान्य से अधिक ठंडी रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.