नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली-NCR में एकबार फिर बारिश का मौसम आ गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में 16 सितंबर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ मध्यम बारिश देखी गई। शनिवार को भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का कम से कम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के आम तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी हल्की बारिश की संभावना है। IMD ने कल यानी रविवार को भी दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और सु...