दिल्ली-NCR में कल का मौसम; 3 दिन झमाझम बारिश, 2 दिन येलो अलर्ट, 10 अगस्त तक का हाल
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- दिल्ली-NCR में बादलों ने डेरा डाल दिया है। IMD के अनुसार, दिल्ली के साथ ही एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ ही मौसम जल्द करवट लेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना जताई है। दो दिन जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 10 अगस्त तक रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रह सकती है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ अलग-अलग जगहों पर जोरदार बारिश देखी जा सकती है। रात के समय कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.