नई दिल्ली, अगस्त 18 -- दिल्ली-NCR में एकबार फिर झमाझम बारिश का दौर देखा जाएगा। IMD की मानें तो दिल्ली के साथ एनसीआर में अच्छी बारिश कराने वाली मौसमी परिस्थितियां बनती नजर आ रही हैं। बदले वेदर सिस्टमों के कारण दिल्ली-एनसीआर में दो दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक बूंदाबांदी का दौर देखा जाएगा। उसके बाद बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों पर बने एक दबाव का क्षेत्र बना है। यही नहीं उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का घेरा है। IMD के अनुसार, मॉनसूनी ट्रफ फिरोजपुर, देहरादून, शाहजहांपुर,...