नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली में बुधवार को सुबह के बाद कहीं बारिश नहीं हुई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में अधिकतम नमी 97 फीसदी रहने के कारण लोगों को दिनभर बेहाल कर देने वाली उमस का सामना करना पड़ा। IMD ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए बुधवार का दिन उमस और गर्मी भरा रहा। एक तरफ जहां बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोग परेशान रहे। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। फिर भी लोगों को उमस और गर्मी से परेशानी का सामना...