दिल्ली-NCR में कल का मौसम; झमाझम बरसेंगे बदरा, इस हफ्ते कितना रहेगा तापमान?
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार 7 सितंबर को भी बारिश की संभावना जताई है।झमाझम बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रात के समय भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।कल भी जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.