दिल्ली-NCR में एक नहीं 4 वेदर सिस्टमों ने कराई भारी बारिश; आगे क्या संकेत?
प्रेमा मंडल, जुलाई 28 -- दिल्ली-NCR में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अहम रास्ते पानी में डूब गए जिससे ट्रैफिक ठप हो गया। मौसम विभाग की ओर से जोरदार बारिश को लेकर पहले येलो, फिर ऑरेंज और दोपहर 12:25 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के लिए एक नहीं वरन 4 वेदर सिस्टमों ने काम किया। दिल्ली-NCR में भारी बारिश के पीछे पहला फैक्टर मॉनसून का फिर से सक्रिय होना रहा। इसके साथ कई अन्य मौसम प्रणालियां भी जुड़ गईं। मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में बताया कि मॉनसूनी ट्रफ दिल्ली के दक्षिण से होते हुए बीकानेर, ग्वालियर, सतना और डाल्टनगंज से पूर्व की ओर उस गहरे डिप्रेशन यानी कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच गई जो मंगलवार को तड़के पश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.