नई दिल्ली, जनवरी 29 -- दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमालय में बन रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। जल्द ही फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में असर दिखाएगा। इससे तीन दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली के लोगों ने बुधवार को कड़ाके की ठंड का अनुभव किया। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.